इलाज के दौरान अस्पताल ने महिला को दिया गलत खून, HIV से हुई संक्रमित

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के एक प्रतिष्ठित अस्पताल ने महिला को इलाज के दौरान गलत खून चढ़ा दिया। जिससे वो एचआईवी का शिकार हो गई।

बेंगलुरू। कर्नाटक स्थित बेंगलुरू में स्थानीय पुलिस ने शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल के 14 स्टाफ मेंबर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

आरोप है कि कथित तौर पर इन्होंने महिला को एचआईवी संक्रमित कर दिया।

आरोप है कि शहर के एमएस रमैया अस्पताल में चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर समेत 13 अन्य के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।

women

इन धाराओं में मामला हुआ दर्ज

अस्पताल के 14 स्टाफ मेंबर्स को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 120 B,320,324, 336 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुनीता (सांकेतिक नाम) ने साल 2014 की फरवरी में अपना इलाज अस्पताल में कराया था। आरोप है कि इलाज के दौरान सुनीता को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा दिया गया।

किया अदालत का रुख

सुनीता ने एक निजी शिकायत के आधार पर अस्पताल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया।

शिकायत सुनने के बाद अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने सदाशिवनगर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने को कहा।

कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया। हालांकि अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+