बेंगलुरू में ज्योतिषी ने महिला से कहा- 'ब्राह्मण के साथ सोने पर दोष हो जाएंगे दूर'

बेंगलुरू में एक ज्योतिषी ने महिला के दोष दूर करने के नाम पर उसे साथ सोने के लिए कहा।

नई दिल्ली। जिन्दगी में हम सभी के पास कोई ना कोई दिक्कत होती है जिसके लिए हम भगवान से प्रार्थना तो करते ही हैं साथ ही अपने सितारों पर भी यकीन करते हैं। हम कई बार तमाम ज्योतिषियों के पास भी जातें हैं जो यह दावा करते हैं कि वो सब कुछ ठीक कर देंगे। कुछ ऐसा ही कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में हुआ जब एक कथित ज्योतिषी रामकृष्ण शर्मा ने एक महिला से कहा कि खुद पर से सारे दोष हटाने के लिए एक ब्राह्मण के साथ सोना होगा। अंग्रेजी अखबार बैंगलोर मिरर के मुताबिक पीड़ित महिला ने कहा कि मुझे इस बात का एहसास हुआ कि इस शख्स के पास मेरी किसी भी समस्या का हल नहीं है। वो सिर्फ लोगों को ठग रहा था। वो मुझसे लगातार कह रहा था कि मैं थोड़ा इंतजार करूंगा । आखिरी में उसने कहा कि मेरे सारे दोष खत्म हो जाएंगे जब मैं किसी ब्राह्मण के साथ सोउंगी। मैं चौंक गई और उसे बताया कि मुझे इन सबमें रूचि नहीं है और मेरे पैसे वापस कर दे।

बेंगलुरू में ज्योतिषी ने महिला से कहा- 'ब्राह्मण के साथ सोने पर दोष हो जाएंगे दूर'

यह मामला तब सामने आया जब इंडियन रेसन्लिस्ट एसोसिएशन ने इस ज्योतिष का स्टिंग ऑपरेशन किया, जिसकी अधिकतर क्लाइंट्स महिलाएं ही होती थीं। इसी स्टिंग ऑपरेशन से हुए खुलासे के बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। दावा किया कि ज्योतिष ने उसका शोषण किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विद्या (धद्म नाम) से ज्योतिष ने कहा कि वो उसकी गुफा में आ जाएं, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।
महिला ने कहा कि उसने मुझसे मेरे कपडे़ उतारने को कहा ताकि वो कोई भभूत मेरी नाभि पर लगा सके। जिसके लिए मैंने मना कर दिया। मेरे मना करने पर उसने खुद से मेरे कपड़े उतारने की कोशिश करने लगा। मैं वहां से बड़ी मुश्किल से भाग पाई। पुलिस ने मामले में शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ें: टिकट वितरण से नाराज भाजपा सांसद, किया राजा अरिदमन सिंह का विरोध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+