ब्‍लड बैंक ने शुरू की महिला हिंसा के खिलाफ जंग

Violence against women
बेंगलुरु। पुलिस और कानून अपना काम कर रहे हैं, सामाजिक संगठन महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये हर पैंतरे आजमाने में जुटे हैं। इसी क्रम में बेंगलुरु के एक ब्‍लड बैंक ने महिला हिंसा को रोकने के लिये जंग की शुरुआत की है। महिला हिंसा के खिलाफ मनाये जाने वाले दिवस 25 नवंबर को इंदिरानगर स्थित विमेन रोटरी बेंगलुरु की यूनिट टीटीके ब्‍लड बैंक ने महिला हिंसा रोकने के लिये जागरूकता अभियान शुरू किया।

यह संगठन रक्‍तदान के क्षेत्र में पहले से ही सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अब आम लोगों को जागरूक करने का काम शुरू किया है। रोटरी बैंगलोर टीटीके ब्‍लड बैंक की संस्‍थापक डा. लता जगन्‍नाथन और कम्‍युनिटी सर्विस डिपार्टमेंट की प्रमुख शालिनी गंभीर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कार्य स्‍थल और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में कैसे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये, इस संबंध में संगठन लोगों को जागरूक करेगा।

इस अभियान से आप भी जुड़ सकते हैं। आपको सिर्फ इस नंबर पर कॉल करना होगा- 9343777886.

इस अभियान के अंतर्गत लोगों को शराब, यौन हिंसा, एचआईवी एड्स, आदि के बारे में जागरूक किया जायेगा, ताकि लोग ऐसे अपराधों से दूर रह सकें। इस संबंध में संगठन की अलग-अलग टीमें लोगों को रक्‍तदान के लिये भी प्रेरित करने का काम करेंगी। अभियान अलग-अलग कंपनियों, स्‍कूल, कॉलेजों, विश्‍वविद्यालयों आदि में भी चलाया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+