महिला ने बुक की टैक्सी, ऑटो ड्राइवरों ने कार रोक दी गालियां
रेलवे स्टेशन पर महिला को उबर की टैक्सी बुलाना भारी पड़ गया। ऑटो ड्राइवरों ने ना सिर्फ उनका रास्ता रोक लिया बल्कि भद्दी गालियां भी दीं।
बेंगलुरू। बेंगलुरू के कोचिन में ऑटो काउंटर के पास टैक्सी रोकने पर ऑटो ड्राइवरों का एक महिला और उबर कैब के ड्राइवर के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है।

बेंगलुरू के कोचिन में एक ऑटो काउंटर बूथ के पास उबर कैब ड्राइवर को गाड़ी रोकना भारी पड़ गया। दरअसल ड्राइवर वहां एक महिला विद्या द्वारा टैक्सी बुक किए जाने के बाद पहुंचा था लेकिन अपने काउंटर के पास टैक्सी देख ऑटो ड्राइवर भड़क गए।
विद्या गोपालकृष्णन ने अपने फेसबुक पेज पर बेंगलुरू के कोचीन में ऑटो ड्राइवरों के ग्रुप द्वारा उनके और उनके द्वारा बुक की गई टैक्सी के ड्राइवर को प्रताड़ित किए जाने की बात बताई है।
विद्या ने बताया है कि बेंगलुरू से आने के बाद मैने काकंड जाने के लिए उबर टैक्सी बुक की थी। जब ऑटो रिक्शा के एक बूथ के पास मैं टैक्सी में बैठी तो ऑटोरिक्शा वालों के एक ग्रुप ने गाड़ी को घेर लिया।
पुलिस के आने के बाद ही जा पाईं विद्या
विद्या ने बताया है कि ऑटो ड्राइवरों के इस ग्रुप का कहना था कि ऑटो स्टेशन के पास टैक्सी लाने की इजाजत नहीं है। विद्या के अनुसार उन्होंने ड्राइवर के साथ हाथापाई की और जब इस मामले की रिकॉर्डिंग करने की कोशिश कर रहीं थीं तो उनका मोबाइल छीनने की कोशिश हुई और उनको गालियां दी गईं।
विद्या ने लिखा है कि काफी देर तक विवाद के बाद एक पुलिसवाला वहां पहुंचा और जिसके बाद ही वो वहां अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकीं।
विद्या ने इस मामले की एक वीडियो भी फेसबुक पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि इस तरह कैसे एक भीड़ तय कर सकती है कि ट्रेन से उतरकर उन्हें टैक्सी से जाना है या ऑटो से। देखिए मामले की वीडियो।
पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने भी मामले में शिकायत दर्ज की है। साथ ही उबर ने भी अपने ड्राइवर के साथ हाथापाई और बदतमीजी किए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications