आचार्य हब्बा 2014 में छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

गौरतलब है कि कर्नाटक राज्य के करीब 40 से भी ज्यादा कालेजों ने हिस्सा ि लया। आचार्य हब्बा 2014 के अंतर्गत फेस पेंटिंग, फैश्न प्रतियोगिता, लाइव बैंड, वीडियो गेम, एथिकल हैकिंग, ड्रैग रेस समेत ढेरों कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें कालेज की छात्राओं ने अपनी अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कन्नड़ फिल्मों के कलाकर मुरली हरिप्रिया, रक्षित शेट्टी, अनुश्री समेत कई अन्य विख्यात हस्तियां कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आयोजक प्रेम कुमार ने बताया कि आचार्य हब्बा कार्यक्रम को प्रत्येक वर्ष काफी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कालेज के प्रत्येक छात्र को अपनी अनूठी प्रतिभा निखारने का मौका देना है। कार्यक्रम का समापन शानदार आतिशबाजी के साथ किया गया।












Click it and Unblock the Notifications