कर्नाटक कोरोना से देश में तीसरा सर्वाधिक प्रभावित राज्य, अब यहां 26 छात्र संक्रमित मिले, कक्षाएं रोकी गईं
बेंगलुरू। कर्नाटक राज्य के बसावनहल्ली हाईस्कूल-कॉलेज में 26 विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दो दर्जन विद्यार्थियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां कक्षाएं रोक दी गई हैं। पूरे राज्य की बात की जाए तो बीते रोज यहां 4991 मामले सामने आए हैं। एक दिन के दौरान इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलना खतरे की घंटी है। कर्नाटक अब देश में कोरोना से तीसरा सर्वाधिक प्रभावित राज्य है। कोरोना के यहां 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

Recommended Video
2.16 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके
कर्नाटक में 34,219 लोग ऐसे हैं, जो कि सक्रिय कोरोना मरीज के तौर पर दर्ज हैं। जबकि, 12,591 लोग कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं। सरकार का दावा है कि, प्रदेश में कोरोना से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। 10 लाख 6 हजार लोगों में से 9,59,400 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। साथ ही कोरोना वैक्सीन की 39,46,936 खुराक मुहैया कराई गई हैं। 2 अप्रैल तक प्रदेश में 2,16,45,891 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

बेंगलुरू शहर ज्यादा चपेट में
कोरोना के कारण कर्नाटक में सबसे ज्यादा बेंगलुरू शहर प्रभावित हुआ है। अब तक अकेले यहीं 4,41,242 मामले दर्ज हो चुके हैं। 4,635 लोगों की जान यहां कोरोना से ही गई। मैसूर दूसरे नंबर पर रहा। कर्नाटक तो कोरोना से काफी प्रभावित है ही, इसके अलावा देश में इससे ज्यादा प्रभावित 2 राज्य और हैं। महाराष्ट्र और केरल। इन राज्यों में अब तक 10 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications