बैंगलुरु: तेज रफ्तार बीएमटीसी बस ने छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत
बैगलोर। देश का आईटी हब कहे जाने वाले बैंगलोर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शहर के मजेस्टिक बस स्टैंड पर बीएमटीसी की तेज रफ्तार एक बस ने 18 साल की युवती को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर हुआ जब वो कॉलेज जाने के लिए बस के इंतजार में स्टैंड पर खड़ी थी।

जानकारी के मुताबिक बालेपेट की रहने वाला पुर्णिमा माउंट कार्मल कॉलेज में पढ़ती थी। वो बस पकड़ने के लिए सड़क क्रास कर रही थी कि तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया। बीएमटीसी के ट्रैफिक कंट्रोलर ऑफिसर रजन्ना ने वनइंडिया से बातचीत में बताया कि अभी तक बस चालक और बस का पता नहीं चल सका है।













Click it and Unblock the Notifications