खाना बनाते समय जल गई रोटी तो शौहर ने बीवी को पीटा, फिर दी ये सजा

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खाना बनाते वक्त रोटी जल गई तो एक शौहर ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और दो मासूम बच्चों के साथ उसे घर से निकाल भी दिया। अब महिला ने एएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

Husband gives triple talaq to his wife in Banda

मीडिया खबरों के मुताबिक, मामला बांदा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने एएसपी को बताया कि उसकी शादी 2008 में हुई थी। वह 14 सितंबर को किचन में खाना पका रही थी। गलती से एक रोटी जल गई। इसी से नाराज होकर दो ननदों और ससुर ने पहले मारा-पीटा, फिर फोन कर शौहर शब्बीर को बुला लिया। उसने पिटाई करने के बाद तीन बार तलाक बोल कर दोनों मासूम बच्चों के साथ घर से निकाल दिया है। अब मैं किराए के कमरे में कांशीराम कॉलोनी में रह रही हूं।'

वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि यह मामला उनके सामने सोमवार को आया था, जिसमें पीड़िता के शौहर और अन्य के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश नगर कोतवाली पुलिस को दिया गया है। संसद में तीन तलाक कानून पारित होने के बाद इससे संबंधित बांदा जिले का यह पहला मुकदमा है। पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की हर संभव कोशिश की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+