बांदा पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 1KM पैदल चलकर घायल शख्स को ऐसे पहुंचाया अस्पताल
बांदा पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 1KM पैदल चलकर घायल शख्स को ऐसे पहुंचाया अस्पताल
बांदा, 31 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से है। यहां पीआरवी के जवानों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है, जिसकी अब सभी जगह चर्चा हो रही है। दरअसल, मारपीट में घायल हुए शख्स को पीआरवी के जवानों ने पहले चारपाई पर लिटाया। फिर चारपाई को कंधे पर उठाकर करीब एक एक किली मीटर तक पैदल चलकर अस्पताल तक पहुंचा, जिससे उसको तत्काल इलाज मिल सके।

मारपीट की मिली थी पीआरवी को सूचना
यह मामला बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के लोहरी गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीआरवी 0823 को मंगलवार 30 अगस्त को फोन पर मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पीआरवी के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार साथी कर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने देखा कि मारपीट के कारण 35 वर्षीय मुकेश कुमार बुरी तरह घायल हो गया था।

चारपाई पर लेटाकर पहुंचा एंबुलेंस तक
खून में लथपथ मुकेश को देखकर उन्होंने उसे सबसे पहले उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना जरूरी समझा। लेकिन गांव का रास्ता संकरा था जिस वजह से वहां तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकती थी। इसलिए पीआरवी के जवानों ने तुंरत घायल मुकेश कुमार को चारपाई पर लेटाया और फिर चारपाई को कंधे पर उठा पैदल चल दिए। पीआरवी जवान करीब एक किलोमीटर दूर खड़ी गाड़ी तक घायल मुकेश कुमार को पहुंचाया। जिससे उसकी जान बच सकी।

एसपी अभिनंदन कुमार ने भी की तारीफ
फिलहाल घायल मुकेश कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की इलाके के साथ-साथ पूरे जिले में तारीफ हो रही है। बांदा के एसपी अभिनंदन ने भी घायल की मदद करने वाले हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल भरत कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन जवानों ने पुलिस का नाम रोशन किया है। अन्य पुलिस वालों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ, पुलिस ने मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। उस मामले में कार्रवाई जारी है।












Click it and Unblock the Notifications