Banda: कजरिया विसर्जन के दौरान केन नदी में डूबे पांच बच्चे, चार की हुई मौत...एक लापता

Banda News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आई है। यहां कजरिया विसर्जन के दौरान केन नदी में नहाने उतरे पांच बच्चे तेज बहाव में डूबने लगे। बच्चों को डूबता देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान गोताखोरों और ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सके।

वहीं, इस हादसे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक चार बच्चों को नदी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं, एक बच्चे का अभी तक पता नहीं चला है, जिसकी तलाश जारी है।

Banda News

यह हादसा बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के गुरगवां गांव के पास केन नदी का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कजरिया विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। महिलाओं व पुरुषों के साथ बच्चे भी मौजूद थे। इस दौरान विवेक उर्फ कन्नू अपने साथियों सूर्यांश, लवलेश, विजय, लक्ष्मी के साथ केन नदी में नहाने लगे।

अचानक केन नदी का बहाव तेज हो गया और बच्चे खुद को संभल नहीं सके और किनारे आने का प्रयास करने लगे। इस दौरान उन्होंने मदद के लिए आवाज भी लगाई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए और फिर उनको बचाने का प्रयास किया। इस दौरान चार बच्चों को निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक बच्चा अभी तक लापता है, जिसे ढूंढने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं, इस हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+