Banda का दारूबाज बंदर, लत ऐसी कि शराबियों के हाथों से छीन लेता है बोतल, फिर गटागट पी जाता है पूरी शराब
Banda Drunken Monkey: बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में एक दारूबाज बंदर ने उत्पात मचाया हुआ है। यह बंदर शराबियों के हाथों से बोतल छीन कर उसे खुद गटागट पी जाता है।

Banda Drunken Monkey: बंदरों को उत्पात मचाते हुए तो आपने कई बार देखा ही होगा। लेकिन, आज हम आपको जिस बंदर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके बारे में सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां...यह कोई आम बंदर नहीं, बल्कि एक दारूबाज बंदर है। जिसने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जमकर उत्पात मचा रखा है। दरअसल यह बंदर शराबियों के हाथों से बोतल छीन कर उसे खुद गटागट पी जाता है। शराब पीने के बाद ये दारूबाज बंदर लोगों पर हमला कर देता है।
Recommended Video
ऐसा बताया जा रहा है कि दारू पीने के बाद बंदर का खुद पर कोई कंट्रोल नहीं रहता। वो इलाके में जमकर हुड़दंग मचाता है और अभी तक कई लोगों को घायल भी कर चुका है। वहीं, इस दारूबाज बंदर से इलाके के लोग भी परेशान हैं। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर दारूबाज इस बंदर का वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है वह 40 सेकंड का है। वीडियो में बंदर शराब पीते हुए साफ नजर आ रहा है।
यह मामला बांदा जिले मटौंध थाना क्षेत्र का है। यहां किसी आम बंदर ने नहीं, बल्कि दारूबाज बंदर ने लोगों की नाम में दम कर रखा है। दारूबाज बंदर से परेशान होकर लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर इस शराब पीने वाले बंदर को पकड़ने की मांग की है। डीएफओ संजय अग्रवाल ने टीम बनाकर बंदर को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह बंदर घरों में घुसकर सामान लेकर भाग जाता है। अगर कोई उसका पीछा करता है तो वह उसे काट भी लेता है।
इतना ही नहीं, शराबियों को भी शराब पीते वक्त बंदर का खौफ सताता रहता है। कहीं वह बंदर न आ जाए जो शराब की बोतल छीनकर भाग जाता है। इलाके के लोगों का कहना है कि यह बंदर नगर पंचायत थाना क्षेत्र और बस स्टैंड इलाके में घूमता रहता है। अक्सर शराबियों की बोतल छीन कर भाग जाता है। फिर खुद गटागट शराब पी जाता है। नशे में होने के बाद ये बंदर लोगों पर हमले करना शुरू कर देता है। शुक्रवार को भी एक शराबी की बोतल छीन कर पी गया था।
इस दौरान कुछ लोगों ने इस दारूबाज बंदर का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया अपलोड कर दिया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वहीं, इस मामले में अब डीएफओ संजय अग्रवाल ने बताया कि मटौंध क्षेत्र में एक बंदर के उत्पात मचाने की सूचना मिली है, जो शराब भी पीता है। इसका वीडियो भी संज्ञान में आया है। टीम बनाकर उसे जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications