Banda: इनोवा और ऑटो की हुई भीषण टक्कर में 7 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

बांदा, 30 जुलाई: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग इस हादसे में घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो यह हादसा इनोवा कार और ऑटो के बीच हुआ है।

 Banda Accident News: Seven people no more in road accident

बांदा के गिरवां क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 07 लोगों की मृत्यु पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। बता कि यह हादसा बांदा के गिरवां बस स्टैंड के पास शुक्रवार की शाम को हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनवो और ऑटो के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वाहनों में ही मृतकों के शव फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वहीं, इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में सात और 10 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इनोवा ने ऑटो में सामने से सीधी टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चकनाचूर हो गया। खबर के मुताबिक, तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सवारियां ले जा रहे ऑटो को ज़ोरदार टक्कर मार दी। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि ऑटो दो भाग में बंट गया। ऑटो पर सवार 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे भी बताए जा रहे हैं।

हादसे की जानकारी होते ही मौके पर थाना प्रभारी महफूज आलम मौके पर पहुंचे और भी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हालांकि, इस हादसे में जियासीन अहमद (90), ओम प्रकाश (28), छोटू, मोहित दिवेदी (13), प्रमोद द्विवेदी (45), दो अज्ञात की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+