'हमारा उससे कोई लेनादेना नहीं, नशेड़ी है वो', अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले लवलेश के पिता ने कहा
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले शूटर लवलेश तिवारी के पिता यज्ञ तिवारी ने कहा कि हमें कोई जानकारी नहीं की वह वहां कैसे पहुंच गया और हमें इससे कोई मतलब नहीं है। यह प्रयागराज में कब से है हमें नहीं पता।

Atique Ahmed और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों की पहचना हो गई है। पुलिस के मुताबिक, शूटर लवलेश बांदा का रहने वाला है तो सनी हमीरपुर का और अरुण कासगंज जिले का रहने वाला हैं। फिलहाल पुलिस इन तीनों का पुराना अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
इस बीच अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर लवलेश के पिता यज्ञ तिवारी का बयान सामने आया है। यज्ञ तिवारी ने कहा कि उससे (लवलेश) से हमारा कोई लेनादेना नहीं है।
Recommended Video
टीवी के जरिए उन्हें पता चला है कि अतीक और अशरफ को गोली मारने वाले तीन आरोपियों में उनका बेटा भी शामिल है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यज्ञ तिवारी ने कहा कि हमें कोई जानकारी नहीं की वह वहां कैसे पहुंच गया और हमें इससे कोई मतलब नहीं है।
यह प्रयागराज में कब से है हमें नहीं पता। यह आखिरी बार 7-8 दिन पहले घर आया था। बताया कि लवलेश से हमारी बातचीत सालों से बंद है। उन्होंने बताया कि वह कोई काम धंधा नहीं करता। बस दिन भर नशा करता है।
इसलिए काफी पहले से ही घर के सभी लोगों ने उससे बातचीत बंद कर दी है। बताया कि तीन-चार साल पहले लवलेश एक लड़की को थप्पड़ मारने के आरोप में जेल भी जा चुका है। उसकी हरकतों के चलते पहले ही उसके परिवार ने उससे नाता तोड़ लिया था।
लवलेश के पिता यज्ञ तिवारी ने बताया कि लवलेश ने 12वीं पास करने के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीए में दाखिला लिया था। लेकिन वह फेल हो गया और उसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी और छोटे मोटे अपराध करने लगा।
उन्होंने बताया कि आज सुबह उन्होंने टीवी देखा तो पता चला कि उसने कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी है। बता दें, अतीक के हत्यारों से लगातार प्रयागराज पुलिस लाइन में पूछताछ चल रही है।
पूछताछ के दौरान तीनों ही हमलावरों के बयानों में विरोधाभास की भी खबरें सामने आ रही हैं। पुलिस के आलाधिकारियों ने भी तीनों से पूछताछ की है। हत्या के मोटिव के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
शूटरों का कहना है कि बड़ा माफिया बनने के लिए उन्होंने अतीक और अशरफ को मारने का फैसला लिया। हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications