Ballia News: बलिया में दर्दनाक हादसा, दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी, मां-बेटी समेत तीन की मौत
UP Ballia Accident News: उत्तर प्रदेश के बलिया में राम नवमी पर्व पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बलिया जनपद से बिहार में देवी मां के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक जीप पलट गई।
जीप पलटने के चलते उसमें सवार लोग दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और जीप में फंसे लोगों को बाहर निकालकर कर अस्पताल पहुंचाए, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घाषित कर दिया।

हादसे के बाद मरने वालों के परिवार में मातम पसर गया। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं। गुरुवार को घर से तीनों की अर्थी निकली तो चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
डुमरांव देवी मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु
बताया जा रहा है कि बलिया जनपद के कोतवाली अंतर्गत बेदुआ मोहल्ला के रहने वाले मोती लाल वर्मा का परिवार राम नवमी पर्व पर बिहार के डुमराव में देवी मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए जीप से जा रहा था।
जीप में मोतीलाल वर्मा और उनकी पत्नी माधुरी देवी‚ बहन मुन्नी‚ बेटी रानी और नतिनी डिंपी सहित अन्य लोग सवार थे। सभी लोग गंगा नदी पार करके थोड़ी दूर गए थे, इसी दौरान जीप अनियंत्रित होकर पलट गई।
जीप पलटने के चलते उसमें सवार लोग दब गए। दबने के बाद लोग चीखने-चिल्लाने लगे। हादसे में मोतीलाल की पत्नी माधुरी वर्मा(60)‚ बेटी रीना वर्मा (30) और नतिनी डिंपी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद बस्ती में मातम पसर गया।
बुधवार को तीनों का शव जब घर पहुंचा तो लोग रोने बिलखने लगे। गुरुवार को तीनों का शव एक साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मोतीलाल वर्मा के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications