CM योगी के करीबी श्रीनाथ बाबा मठ के मठाधीश महंत कौशलेंद्र गिरि पर जानलेवा हमला, सहयोगी घायल

Recommended Video

    CM Yogi Adityanath के करीबी महंत Kaushalendra Giri पर जानलेवा हमला | वनइंडिया हिंदी

    बलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और श्रीनाथ बाबा मठ के मठाधीश महंत कौशलेंद्र गिरि पर 3 फरवरी की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने अचानक पथराव कर दिया। इस अप्रत्‍याशित घटना में उनकी स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, महंत कौशलेंद्र गिरी के सहयोगी व मठ के पुजारी मनोज कुमार उर्फ टुन्न बाबा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    stone pendling attack on the vehicle of cm yogi adityanath close Mahant Kaushalendra Giri

    मामला रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा गांव का है। बता दें कि महंत कौशलेंद्र गिरि अपने सहयोगियों के साथ स्कॉर्पियो से बेसवान गांव एक निमंत्रण में जा रहे थे। उसी दौरान मुडेरा गांव के पावर हाउस के पास लगभग आधा दर्जन लोगों ने उनकी गाड़ी पर तबातोड़ पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान गाड़ी में सवार मठ के पुजारी टुन्ना बाबा चोटिल हो गए। सहयोगियों ने महंत कौशलेंद्र गिरि को बचा लिया।

    पथराव के बाद हमलावर फरार हो गये। महंत ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और बिना कार्यक्रम में गए वापस अपने मठ रसड़ा लौट आए। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर बदमाशों की तलाश में लग गई है। कोतवाली प्रभारी सुरेन्द्र सिंह और सीओ केपी सिंह मठ पहुंचे और महंत कौशलेंद्र गिरी से घटना की जानकारी ली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+