सैंड आर्टिस्ट ने Power Star Pawan Singh की रेत पर बना डाली खूबसूरत तस्वीर, Sonu Sood भी हैं इनके कायल
सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने सुपरस्टार अभिनेता पवन सिंह को उनके इस जन्मदिन पर कुछ अनोखे ही अंदाज में शुभकामनाएं दी है। उन्होंने रेत से अपने चहीते कलाकार पवन सिंह की बेहद ही खूबसूरत तस्वीर बना कर सबको हैरान कर दिया है।

बीती 5 जनवरी को भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेता पवन सिंह का जन्मदिन था। वैसे तो इनके हज़ारों लाखों चाहने वाले इन्हे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से जन्मदिन की बधाई देते हैं। पर यूपी के बलिया में रहने वाले सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने सुपरस्टार अभिनेता पवन सिंह को उनके इस जन्मदिन पर कुछ अनोखे ही अंदाज में शुभकामनाएं दी है। उन्होंने रेत से अपने चहीते कलाकार पवन सिंह की बेहद ही खूबसूरत तस्वीर बना कर सबको हैरान कर दिया है। वैसे इससे पहले भी वह सोनू सूद की रेत पर तस्वीर बनाकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

सुपरस्टार पवन सिंह की रेत पर बना डाली तस्वीर
दरअसल, बलिया जनपद के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले रूपेश सिंह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से फाइंड आर्ट्स के स्टूडेंट है। और लगातार रेत पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए लोगों को संदेश और शुभकामनाएं देते रहे हैं। रूपेश सिंह द्वारा बनाए जाने वाले रेत पर कलाकृतियों के दीवाने मशहूर हिंदी फिल्म अभिनेता सोनू सूद भी है। वही रुपेश सिंह ने भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता और गायक पवन सिंह की रेत पर जीवंत तस्वीर उकेर कर उनके जन्मदिन की शुभकामनाए दी है।

सोनू सूद भी हैं इनके फैन
बता दें कि रेत कलाकार के रूप में रुपेश सिंह न केवल बलिया में बल्कि भारत के अन्य राज्यों में भी अपनी कला का लोहा मनवा चुके है। काफी लंबे समय से रूपेश सिंह समसामयिक घटनाओं पर अपने रेत कलाकृति के माध्यम से देशवासियों को जागरूक करते है। कोरोना काल मे हिंदी फिल्म के चर्चित अभिनेताओं में शुमार सोनू सूद ने जिस तरीके से लोगो को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने में मदद किया वो किसी से छुपा नही है। सोनू सूद के इस योगदान से प्रभावित होकर रूपेश ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए उन्हें धन्याद किया था। वहीं सोनू सूद ने न केवल रूपेश की कलाकारी की सराहना की थी बल्कि रूपेश से मिलने का वादा भी किया है।
Recommended Video


गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में करवाना है नाम दर्ज
देश के किसी भी विषय पर रूपेश सैंड आर्ट के जरिये लोगो को न केवल सन्देश देते है बल्कि जागरूक भी करते है। जैसे एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम ने भी रूपेश की जम कर सराहना की थी। वहीं जब उनसे पुछा गया कि आगे आप और किस किस की तस्वीर रेत पर बनाएंगे तो उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया पर इतना जरूर कहा कि अपने सेंड आर्ट के माध्यम से वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं।














Click it and Unblock the Notifications