Ballia News: 'मुलायम सिंह यादव की महिमा' कार्यक्रम में कुर्सी के लिए भिड़े सपा नेता, Video वायरल
Ballia में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को लेकर एक आयोजित कार्यक्रम में सपा नेता कुर्सी के लिए भिड़ गए। इस दौरान सपा नेताओं में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई
Ballia जिले के एक होटल में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए 'मुलायम सिंह यादव की महिमा' नामक गीत का विमोचन किया जाना था। विमोचन कार्यक्रम के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आपस में भिड़ गए। इस दौरान वहां पर मौजूद किसी शख्स द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूर्व एमएलसी द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव द्वारा मुलायम सिंह यादव को लेकर गाया गया गीत 'मुलायम सिंह यादव की महिमा' का विमोचन बलिया जिले के पीजी कॉलेज के पास एक होटल में किया जाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव राय और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में शुरू होने वाला था उसी दौरान पूर्व मंत्री व्यास गोंड़ वहां पहुंचे और मुख्य अतिथि राजीव राय के लिए रखी गई कुर्सी को खाली देखकर वे उसी कुर्सी पर बैठ गए।

नेताओं के हस्तक्षेप के हुए शांत
बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय गोंड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री व्यास गोंड़ कुर्सी पर बैठे थे इसी दौरान पूरे एमएलसी काशीनाथ यादव वहां पहुंचे और उन्हें कुर्सी से उठने के लिए बोले। काशीनाथ यादव द्वारा कहा गया कि मंच पर जो अन्य कुर्सी खाली हैं, उस पर चुपचाप बैठें नहीं तो मंच से उतर जाएं। इस दौरान दोनों नेताओं में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई थी। बाद में वहां पर मौजूद पार्टी के अन्य नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और गाने का विमोचन किया गया।
व्यास गोंड़ बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष से करेंगे शिकायत
कार्यक्रम के समापन के बाद पूर्व राज्य मंत्री व्यास गोंड़ द्वारा कहा गया कि कार्यक्रम में साजिश के तहत उनको अपमानित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव के आमंत्रण पर ही वो कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव द्वारा उन्हें कुर्सी से उठाते हुए साजिश के तहत अपमानित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव द्वारा पार्टी के सभी छोटे-बड़े नेता का सम्मान किया जाता था और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सभी लोगों का सम्मान करते हैं। बलिया में आयोजित कार्यक्रम में अपमानित किए जाने की घटना को लेकर वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिकायत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications