Love Affair: गांव के एक युवक से महिला को हुआ प्यार, पति और बच्चे को छोड़कर हो गई फरार
बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बारे में पति द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बलिया जिले से Love Affair का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बलिया जिले में एक शादीशुदा महिला अपने पति और बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर पर उसका पति और उसका बेटा उसका इंतजार कर रहे हैं। काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

शौच करने के बहाने निकली और हो गई फरार
दरअसल बलिया जिले के नरही थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली विवाहिता अपने ही गांव के एक युवक को दिल दे बैठी। बताया जा रहा है कि महिला कि वह महिला अपने प्रेमी से चोरी छिपे मुलाकात करती थी। इसे लेकर पति द्वारा उसे डांट फटकार भी लगाया गया था। 3 दिन पूर्व महिला अपने घर से शौच करने के लिए निकली और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर पर साढ़े 3 वर्ष का मासूम बच्चा अपने मां के लौटने का इंतजार करता रहा। काफी देर तक इंतजार के बाद जब महिला नहीं लौटी तो उसका पति खोजबीन करने के लिए निकला। लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
गहने और नगदी भी लेकर भाग निकली
पति द्वारा बताया गया कि काफी खोजबीन करने के बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो पति घर वापस लौट कर आया। घर पर खोजबीन करने के बाद पता चला कि विवाहिता घर में रखे 10 हजार रुपए नगद और गहने भी लेकर फरार हुई है। पति अपने गांव के साथ ही आस-पास के गांव में भी उसकी खोजबीन किया लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि जिस युवक से वह महिला प्रेम करती थी वह युवक भी गांव छोड़कर फरार हुआ है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि महिला उसी युवक के साथ ही फरार हुई है। खोजबीन करने के बाद जो महिला के बारे में कहीं पता नहीं चला तो इस मामले में उसका पति नरही थाने पहुंचल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
घर पर मां का इंतजार कर रहा मासूम बालक
बताया जा रहा है कि महिला के फरार होने के बाद मासूम बच्चा अपनी मां का इंतजार कर रहा है। महिला के फरार होने के बाद गांव और आसपास की महिलाएं मासूम बच्चे को सांत्वना दे रही हैं। वही अपने मासूम बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार होने वाली महिला को लेकर गांव की महिलाएं तरह-तरह की बात कह रही हैं। फिलहाल इस मामले में पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवाहिता की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications