Lok Sabha Election 2024: बलिया में राजनाथ सिंह ने कहा, 'साइकिल की चेन 2024 में भी नहीं चढ़ेगी'
Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय रक्षा मंत्री शुक्रवार को बलिया में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार और जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साइकिल की चेन 2014 में उतर गई थी। जो 2017 और 2019 तथा 2022 में नहीं चढ़ी, अब 2024 में भी साइकिल की चेन नहीं चढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी को लोग अब समाप्तवादी पार्टी कह रहे हैं।

डायनासोर जैसे समाप्त हुए इस तरह कांग्रेस हो रही समाप्त: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को लोगों ने अब लुप्त पार्टी मान लिया है। जैसे विश्व में डायनासोर समाप्त हो गए ठीक उसी तरह अब कांग्रेस भी समाप्त हो रही है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री शुक्रवार को बलिया जनपद में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। हु इस दौरान उन्होंने बलिया के गांधी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
2014 के पहले भारत की थी ऐसी पहचान: जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे अटल बिहारी वाजपेई की सरकार रही हो या नरेंद्र मोदी की सरकार देश के लिए हम लोगों ने बहुत कुछ किया है।
उन्होंने कहा कि आज विश्व के मंच पर जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। जबकि साल 2014 के पहले कंगाल भारत, गरीब भारत और कमजोर भारत के रूप में देश की पहचान थी। उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 तक 10 वर्षों की मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को 5 में पायदान पर लाने में सफलता अर्जित की।
चार चरणों के बाद लोग मानने लगे हैं 400 पार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में चार चरणों का चुनाव समाप्त हो गया है और अब भारत ही नहीं दुनिया के लोग भी मानने लगे हैं कि मोदी सरकार 400 पर करने जा रही है। पहले कांग्रेस और सपा के लोग कहते थे कि भाजपा के लोग सिर्फ राम मंदिर बनाने की बात करते हैं तारीख नहीं बताते हैं।
लेकिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा तारीख भी बताई गई और आज आप सब देख सकते हैं कि अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन तलाक को खत्म कर दिया गया और हमारे लिए सभी धर्म समान है। किसी भी धर्म की महिलाओं पर अत्याचार होगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications