UP News: ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, पल भर में राख हो गया पेड़, बचा सिर्फ तना, देखें Video

UP News: बलिया जिले के कई इलाकों में गुरुवार को बूंदाबांदी हुई। इसी बीच ताड़ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे ताड़ के पेड़ में आग लग गयी। देखते-देखते पेड़ का ऊपरी हिस्सा जलकर राख हो गया।

UP Ballia News: गुरुवार शाम को पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से काफी नुकसान हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से सोनभद्र में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चंदौली और वाराणसी में पशु गए और कुछ लोग घायल हो गए।

आकाशीय बिजली के चलते ही बलिया में एक ताड़ के पेड़ में आग लग गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ताड़ का पेड़ धू-धू करके जल रहा है और देखते ही देखते पेड़ के ऊपर हिस्सा जलकर राख हो गया।

lightning-struck-a-palm-tree-in-ups-ballia-the-tree-turned-to-ashes-in-a-jiffy

दरअसल, यह घटना बलिया जनपद के बेरूआबारी विकासखंड अंतर्गत मैरिटायर गांव की बताई जा रही है। गुरुवार सायं काल बलिया जनपद में तेज बरसात हो रही थी। इसी दौरान आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट सुनकर लोग अपने घरों में बैठे थे।

इसी बीच गांव में तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित ताड़ के पेड़ के ऊपर गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने के बाद तेज आवाज सुनकर ग्रामीण भयभीत हो गए। हालांकि थोड़ी देर बाद ग्रामीण से बाहर निकल कर देखे तो ताड़ के पेड़ के ऊपर हिस्से में आग लगी हुई थी।

इस दौरान ताड़ के समीप जिन लोगों के मकान थे वह काफी चिंतित हो गए। लोगों द्वारा पानी का इंतजाम किया गया, जिससे यदि झोपड़ी में आग लगे तो उस पर काबू पा लिया जाए। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग इस घटना का वीडियो बनाने लगे। वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस बारे में गांव के रहने वाले महेश राम ने मीडिया को बताया कि यह घटना उनके घर के बगल में ही हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात होने के दौरान परिवार के सभी लोग अपने कमरे में चले गए थे, इसी बीच तेज आवाज के साथ अकाशीय बिजली गिरी। आवाज इतनी अधिक थी कि महेश राम के परिवार के लोग भयभीत हो गए।

फिलहाल, आकाशीय बिजली से ताड़ के पेड़ का ऊपरी हिस्सा जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि ताड़ के पेड़ का तना केवल बचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि आकाशीय बिजली यदि बस्ती में गिरी होती तो जान माल की हानि हो सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+