पति ने पढ़ाया लेकिन नर्स बनते ही पत्नी ने छोड़ दिया साथ, अब न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पति
यूपी के बलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बलिया के रहने वाले एक शख्स द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसने अपने पत्नी को पढ़ा लिखाकर नर्स बनाया। अब नर्स बनने के बाद उसकी पत्नी ससुराल नहीं आ रही है।
इसके लिए पति ने बलिया के नगरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पति का कहना है कि उसके साथ न्याय किया जाय। वहीं पति-पत्नी का यह मामला सुनकर हर कोई हैरान हैं।

यह पूरा मामला बलिया जनपद के नगरा थाने के एक गांव का हैं। गांव के रहने वाले पीडि़त युवक का आरोप है कि साल 2012 में उसकी शादी नसीरपुर गांव की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी।
उसने कहा कि शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। उसकी पत्नी द्वारा कहा गया कि वह पढ़ाई करना चाहती है। ऐसे में लखनऊ में प्राईवेट नौकरी करके उसने अपने पत्नी को पढ़ाया।
इसके बाद उसने अपनी पत्नी का दाखिला एक एएनएम और जीएनएम कालेज में करा दिया। बताया कि छह साल पहले उसकी पत्नी की नौकरी कानपुर में एक अस्पताल में लग गई।
पति का आरोप है कि शादी होने के बाद उसकी पत्नी ससुराल गई और उसके बाद अब वह वहीं से नौकरी करने चली जाती है। अब वह उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं हो रही है।
फिलहाल पति की शिकायत के बाद थानाध्यक्ष अतुल मिश्र द्वारा उसे आश्वासन दिया गया है कि इस मामले की जांच की जाएगी। जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।.












Click it and Unblock the Notifications