होमगार्ड के भरोसे बलिया जिला अस्पताल का डायग्नोसिस सेंटर, महिला का X-ray करते वीडियो हुआ वायरल

Home Guard Doing X-ray: वायरल वीडियो में एक होमगार्ड द्वारा महिला का "एक्सरे" डिजिटल एक्सरे मशीन द्वारा किया जा रहा है। होमगार्ड के द्वारा एक्स रे मशीन चलाना मरीजों के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है।

home guard doing X-ray of woman in Diagnosis center of Ballia district hospital video went viral

बलिया के चर्चित जिला अस्पताल से वायरल हुए एक वीडियो ने फिर से स्वास्थ्य विभाग बलिया की कार्य प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जहां एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है, वही इस वायरल वीडियो ने उन सभी दावों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। बलिया जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मचारियों का अलग-अलग कारनामा इस समय सुर्खियों में बना हुआ है।
होमगार्ड द्वारा महिला का "एक्सरे"
ताजा मामला जिला चिकित्सालय के डायग्नोसिस सेंटर का है। जिसमे एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक होमगार्ड द्वारा महिला का "एक्सरे" डिजिटल एक्सरे मशीन द्वारा किया जा रहा है और स्वास्थ्य महकमा इस मामले से बेख़बर है। जिला चिकित्सालय के एक्स-रे कक्ष का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

बलिया का जिला अस्पताल शासन प्रशासन का महज निरीक्षण केंद्र

बलिया का जिला अस्पताल शासन प्रशासन का महज निरीक्षण केंद्र

बात जब आम जनता के सुख सुविधाओं से जुड़ी होती है और इसको पूरा करने की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होती है तो पहले नंबर पर आती हैं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं। वहीं बात अगर बलिया के स्वास्थ्य विभाग की करें तो यहां की व्यवस्था कितनी दुरुस्त है, यह तो अस्पताल का निरीक्षण करने वाले जनप्रतिनिधियों, विपक्ष के नेताओं और प्रशासन के लोगों के साथ-साथ जनता भी भली-भांति जानती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया था निरीक्षण
दरअसल बलिया का जिला अस्पताल शासन प्रशासन और विपक्ष के लिए महज एक निरीक्षण का केंद्र है। योगी सरकार का पहला कार्यकाल हो या दूसरा कार्यकाल जिले में आने वाले मंत्री हो, कैबिनेट मंत्री हो, सांसद हो, विधायक हो, प्रभारी मंत्री हो या प्रशासन का कोई भी उच्च अधिकारी हो, एक बार निरीक्षण जरूर करता है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था लेकिन न तो बलिया का स्वास्थ्य विभाग सुधरा और न ही जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं। लेकिन यही बात मीडिया को दिखाना स्वास्थ्य विभाग को नागवार गुजरता है। जिसका जीता जागता उदाहरण है होमगार्ड के भरोसे डायग्नोसिस सेंटर का संचालन, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जानकर वायरल हो रहा है।

जिला अस्पताल के वायरल वीडियो को देख नवागत डीएम भी हो गए हैरान

जिला अस्पताल के वायरल वीडियो को देख नवागत डीएम भी हो गए हैरान

बलिया के नवागत डीएम रविंद्र कुमार ने जिस तरीके से जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने पर बल देते हुए अधिकारियों को उनके जिम्मेदारी का एहसास कराया। उनके ताबड़तोड़ निर्देश और ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद जनपद के लोगों में नवागत डीएम से बड़ी उम्मीदें जग गयी। आपको बता दें कि निरीक्षण के दौर में नवागत डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और कहा कि अस्पताल में बेहतर सुधार की जरूरत है यानी नवागत डीएम को भी लगा कि कहीं न कहीं बलिया का स्वास्थ्य महकमा संवेदनशील है।
वही जब जिला अस्पताल का वायरल वीडियो डीएम के पास पहुंचा तो नवागत डीएम भी अस्पताल की इस नायाब तस्वीर को देख हैरत में पड़ गए। मीडिया ने वायरल वीडियो को लेकर डीएम के सामने स्वास्थ्य विभाग को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए। वायरल वीडियो को लेकर नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि किन परिस्थितियों में एक्स-रे कक्ष में होमगार्ड द्वारा टेक्नीशियन की तरह काम करते नजर आ रहे हैं, इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। जिम्मेदारी तय की जाएगी और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के द्वारा एक्स रे मशीन चलाना मरीजों के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है।

चिकित्सकों का अभाव, मेडिकल कॉलेज का करना होगा इंतजार

चिकित्सकों का अभाव, मेडिकल कॉलेज का करना होगा इंतजार

बलिया सदर जिला अस्पताल हो या जिले का कोई भी सरकारी अस्पताल, चिकित्सकों और कर्मचारियों के अभाव में त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल का यह वायरल वीडियो भी चीख चीख कर कह रहा है कि जिला अस्पताल को खुद बेहतर इलाज की जरूरत है। क्योंकि बलिया का जिला अस्पताल अब चिकित्सकों के भरोसे नहीं बल्कि होमगार्ड के भरोसे संचालित किया जा रहा है। वहीं बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा का यह कहना है कि जब तक मेडिकल कॉलेज नहीं बनेगा, चिकित्सक नहीं आएंगे सुधार नहीं होगा।

पूर्व में भी वायरल हो चुका है जिला अस्पताल का हैरान कर देने वाला वीडियो

पूर्व में भी वायरल हो चुका है जिला अस्पताल का हैरान कर देने वाला वीडियो

आपको बता दें कि जिला अस्पताल से वायरल हुआ यह वीडियो कोई पहला नहीं है। इसके पहले भी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोलते अनगिनत वीडियो वायरल हो चुके हैं और जब वीडियो के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की जाती है तो मुंह पर पट्टी बांध लेते हैं या फिर इतना कह देते हैं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि बलिया चिकित्सालय में कभी मरीजों को स्ट्रेचर न मिलना, भर्ती मरीजों को बेड-चादर उपलब्ध न होना, जिला चिकित्सालय में इलाज एंट्रेंस नर्सों से कराने का मामला, गंदगी का अंबार, एम्बुलेंस ड्राइवर द्वारा मरीज को इंजेक्शन लगाना, टार्च की रोशनी में मरीज़ो का उपचार करना जैसे अनगिनत मामले कई बार सामने आ चुका है। लेकिन जिला चिकित्सालय की व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है।

Recommended Video

    बलिया: जिला अस्पताल में होमगार्ड बना सीटी स्कैन टेक्नीशियन, वीडियो देख हर कोई दंग
    क्या स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई या फिर!

    क्या स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई या फिर!

    बलिया स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनता के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया सबके सामने है। सच, जनता भी जानती है और जिले के जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी भी। जिस तरह का वीडियो जिला अस्पताल से सामने आया, तो डीएम ने जांच कर कार्रवाई की बात तो कह दी है। लेकिन अब देखना यह होगा कि बलिया के नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार बलिया के स्वास्थ्य महकमे को कितना सुधार पाते हैं या फिर नवागत डीएम के लिए भी बलिया का जिला अस्पताल सिर्फ निरीक्षण का केंद्र बनकर रह जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+