Ballia: दूल्हे के दोस्तों ने किया ऐसा कांड, सात फेरे से पहले दूल्हे को भी पड़ा भागना, फिर मंदिर में रचाई शादी
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शादी से पहले ही दूल्हे के दोस्तों और लड़की पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दूल्हे को भी वहां से भागना पड़ा। बाद में संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में मंदिर में शादी रचाई गई।

उत्तर प्रदेश के Ballia जिले में शादी से पहले द्वार पूजा के समय दूल्हे के दोस्तों और लड़की पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हे को भी वहां से भागना पड़ा। वही मारपीट में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए।
दूल्हे के भाग जाने के बाद दोनों पक्ष के संभ्रांत लोगों के बीच बातचीत हुई उसके बाद अगले दिन मंदिर में दूल्हा और दुल्हन की शादी कराई गई। वहीं दूल्हे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल, यह पूरा मामला बलिया जिले के बांसडीह इलाके के पश्चिम टोला का है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी टोला निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बारात हल्दी से सोमवार को आई थी। बारात आने के बाद डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे।
इसी बीच डीजे पर डांस करने के लिए लड़की पक्ष के लोग भी आ गए। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा डांस करने के दौरान दूल्हे के दोस्तों को धक्का दिया जाने लगा जिससे दूल्हे के दोस्तों और बारातियों ने उन्हें धक्का देते हुए वहां से बाहर हटा दिया।
यही बात गांव वालों को बुरी लग गई। उस समय वह युवक चले गए लेकिन थोड़ी ही देर बाद लाठी डंडा लेकर वहां पहुंच गए और डीजे पर डांस कर रहे लोगों पर हमला कर दिए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
लोकल युवक होने के चलते उन लोगों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। खुद को घिरता देख दूल्हे के दोस्त वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि उसके बाद आक्रोशित गांव वाले दूल्हे के चाचा और उसके भाइयों को भी मारने पीटने लगे।
बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हे को भी वहां से भागना पड़ा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बारात में उपद्रव कर रहे युवक भाग निकले। उसके बाद दूल्हे के पिता द्वारा तहरीर दिया गया।
तहरीर के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। हालांकि वहां से भाग जाने के बाद दूल्हा शादी करने के लिए पुनः वहां जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। ऐसे में दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों द्वारा बातचीत की गई।
बातचीत के बाद वर और वधू पक्ष के लोगों को तैयार किया गया और फिर दोनों पक्षों की सहमति से सहतवार स्थित चैन राम बाबा मंदिर में अगले दिन दूल्हा-दुल्हन की शादी कराई गई। इस दौरान वहां मौजूद दोनों पक्षों के लोगों द्वारा वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications