Ballia में नाबालिग चचेरी बहन ने रो-रोकर पिता से बताई भाई की गंदी करतूत, आरोपी भाई गिरफ्तार
Ballia जिले के बैरिया थाना अंतर्गत एक गांव में चचेरे भाई ने नाबालिक बहन से जबरन दुष्कर्म किया, इस मामले में पिता की तहरीर पर आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया
Ballia जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बलिया जिले के बैरिया थाना अंतर्गत एक गांव में चचेरे भाई ने नाबालिक बहन से जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और रो-रोकर अपने पिता से चचेरे भाई के द्वारा किए गए करतूत के बारे में बताई। इस मामले में पिता द्वारा आरोपी के खिलाफ बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बहला-फुसलाकर घर में ले गया और किया रेप
पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए तहरीर में बताया गया कि बुधवार को आरोपी युवक उनकी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद उनकी बेटी जब अपने घर पहुंची तो चचेरे भाई के गंदी करतूतों के बारे में पिता को रो-रोकर बताई। उसके बाद पिता बुधवार की देर रात बैरियर थाने में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(3) और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
स्टेशन से भागने की फिराक में था आरोपी
इस मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी जब आरोपी चचेरे भाई को हुई तो वह ट्रेन पकड़ कर कहीं भागने की फिराक में था। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह द्वारा बताया गया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक आज सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से कहीं भागने की फिराक में था जहां से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में गुरुवार को महिला पुलिस तथा पीड़िता की मां के साथ पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। वहीं चचेरे भाई द्वारा बहन के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications