भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने विपक्षियों को कहा बैंड पार्टी, ओपी राजभर को दिया ये ऑफर
बलिया, 10 जनवरी। अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह एक बार भी अपने विवादित बयान के लिए चर्चा में बने हुए हैं। बलिया में विधायक सुरेन्द्र सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सभी विपक्षी बैंड पार्टी है। ओमप्रकाश राजभर तो लोमड़ी है, उसे गंगा में स्नान करने के बाद गड्ढे में स्नान करना अच्छा लग रहा है। कहा कि आपने देखा होगा एक बैंड पार्टी का मुखिया होता है वो सट्टा करता है और बाजा बजाता है। ठीक राजनीति में भी वही राजनैतिक बैंड हैं। सभी राजनैतिक बैंड के मुखिया अखिलेश यादव हैं। वहीं दूसरे राजनीतिक बैंड की मुखिया मायावती हैं। ये सभी राजनैतिक बैंड पार्टी हैं।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इनको राजनैतिक पार्टी मत कहिए। जिस पार्टी में सिर्फ परिवार ही दिखाई देता है उनको बैंड ही तो कहा जायेगा। कहा कि इंदिरा गांधी के बाद कौन आया राजीव गांधी, राजीव गांधी के बाद सोनिया गांधी, सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी, राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रियंका के बाद जो पैदा हुआ है वाड्रा जी या हो सकता है इटली से आकर कोई कह दे कि कांग्रेस के परिवार वाले हैं।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह परिवारिक पार्टियां हैं, राजनैतिक जमींदार लोग हैं। एक कांग्रेस में जमीदार, सपा में राजनैतिक जमीदार और बसपा में तो सब एकतरफा मामला है। भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर किसी पार्टी में संगठन नाम की कोई चीज नही है। सपा की बात करते हैं तो उनके चुनाव संचालन समिति में कौन था शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव ,मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव, केवल चार लोग, बताइए चार ही के विचार है बाकी सब बेकार हैं।
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह यहीं नही रुके। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नए साथी और भाजपा का दामन छोड़ चुके सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी जमकर हमला बोला। सुरेंद्र सिंह ने ओमप्रकाश राजभर पर बयान देते हुए कहा कि वह एक तरीके से राजनैतिक लोमड़ी है। इनको कोई पांच सीट देगा, उसके साथ चला जाएगा या फिर कोई कह देगा कि आपको चेयरमैन बना देंगे वहां चला जायेगा। जो गंगा जल से स्नान करके गड्ढे में स्नान करने की बात मन मे बैठा लिया हो फिर उसे राजनैतिक परिपक्व व्यक्ति नहीं कहा जा सकता है। मैं ओमप्रकाश जी से कहूंगा कि भूले भटके आप चले गए हो फिर आ जाइये गंगा जी में स्नान कर लीजिए पोखरा में स्नान करने की जरूरत नहीं है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications