Ballia News: प्रशिक्षण शिविर में नींबू की खेती की जानकारी दे रहा था किसान, अचानक गिरकर हुई मौत, मचा हड़कंप
Ballia News: देश के अलग-अलग इलाकों से पिछले कुछ महीनो से अचानक लोगों की गिरने से मौत की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी एक खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के सामने आई है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी।
बलिया जनपद में कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए किसान की अचानक गिरने से मौत हो गई। गिरने के बाद सभागार में मौजूद लोग किसान अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह पूरा मामला बलिया जनपद के कृषि भवन में आयोजित तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का है। दर्शन कृषि भवन में आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सरियाव गांव निवासी 65 वर्षीय जयप्रकाश यादव नामक किसान को बुलाया गया था।
जयप्रकाश अपने गांव में तीन एकड़ भूमि पर नींबू की खेती और सब्जियों की खेती करते हैं। प्रशिक्षण शिविर में जयप्रकाश यादव को वक्ता के रूप में किसानों को नींबू की खेती के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम जयप्रकाश किसानों को नींबू की खेती के बारे में बता रहे थे।
बताते हुए अचानक जयप्रकाश बगल में कुर्सी पर बैठे व्यक्ति के ऊपर गिर जाते हैं। उसके बाद वहां पर मौजूद उद्यान विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी व किसान लोग तत्काल उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने जांच पड़ताल किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि जयप्रकाश यादव खेती के लिए अपनी इलाके में जाने जाते थे। जयप्रकाश की बेहतर खेती के चलते ही 10 अप्रैल 2024 को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा उन्हें उत्कृष्ट किसान सम्मान से सम्मानित किया गया था। जयप्रकाश के परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications