Ballia News: अस्पताल में बेड पर लेटी महिला पर शराबी ने किया पेशाब, लोगों ने की जमकर पिटाई, पुलिस कर रही जांच
Ballia News: अभी तक फ्लाइट में यात्री के ऊपर पेशाब सहित मध्य प्रदेश और सोनभद्र में युवक के ऊपर पेशाब करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बलिया जनपद में शराब के नशे में धुत युवक ने अस्पताल में बेड पर लेटी महिला के ऊपर पेशाब कर दिया।
महिला द्वारा शोर मचाने के बाद अस्पताल में मौजूद लोग युवक को पकड़ लिए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। विदाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है वहीं भुक्तभोगी महिला द्वारा युवक के खिलाफ तहरीर भी दी गई है।

दरअसल, बलिया जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए महिलाएं भर्ती थीं। ऐसे में महिलाओं की देखभाल के लिए उनके परिवार की महिलाएं भी अस्पताल में ही थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात में एक युवक शराब के नशे में धुत होकर अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंचने के बाद रात करीब 11 बजे वह पेशाब करने लगा।
आरोप है कि इस दौरान वह बेड पर और आसपास सो रही महिलाओं के ऊपर पेशाब कर दिया। महिलाओं की नींद खुली तो महिलाएं चिल्लाने लगीं। उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने शराबी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर वार्ड बॉय नर्स और अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए।
उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला द्वारा आरोपी के खिलाफ ताहिर दी गई। शरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि युवक गड़वार इलाके के एक गांव का रहने वाला है। उसके परिवार की भी कोई महिला अस्पताल में भर्ती थी और उसी से मिलने के लिए वह अस्पताल में आया हुआ था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications