Ballia Chunav Result 2024: जानें कलेक्टर का मारने की धमकी देने वाले सपा केंडिडेट की सीट का हाल
Ballia lok sabha Result 2024: 'मतगणना में धांधली हुई तो वहां से या तो मेरी लाश निकलेगी या कलेक्टर की', यह बात कहने वाले बलिया से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सनातन पांडेय की सीट पर क्या स्थिति यह सवाल सभी के मन में है। तो आपको बता दें कि सनातन पांडेय 21 हजार 508 मतों से आगे चल रहे है।
सपा नेता और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय इस वक्त लीड कर रहे है, उन्हें 137748 वोट मिली है। वहीं, भाजपा के नीरज शेखर को 121196 वोट मिले है और बीएसपी के लल्लन सिंह यादव को 27235 वोट मिले है।

चार बजे तक के जारी आंकड़ों के मुताबिक, सनातन पांडेय 25315 मतों से लीड कर रहे है। सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय 1 लाख 86 हाजर 092 मतों के साथ आगे चल रहे है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अभी तक 160777 मत प्राप्त हुए है। अगर बीएसपी की बात करें तो बीएसपी प्रत्याशी लल्लन सिंह यादव को 32988 वोट प्राप्त हुए है।













Click it and Unblock the Notifications