बलरामपुर में 8 साल की मासूम से गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना हरैया थाना क्षेत्र की है। बता दें कि पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों आरोपी को 1 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम

नाबालिग लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, यहां एक गांव में रहने वाली 8 वर्षीय नाबालिक बच्ची गांव के पास स्थित नाले पर गाय चराने गई थी। पीड़िता के परिजनों की मानें तो गांव के दो नाबालिग लड़के भी गाय चरा रहे थे। दोनों ने बच्ची को अकेला देखकर दबोच लिया और पास के झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना को अंजाम देने दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी से कुछ भी बताओगी तो तुम्हें जान से मार डालेंगे।

परिजनों को बताई आपबीती

परिजनों को बताई आपबीती

खून से लथपथ बच्ची किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची और अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बच्ची को जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा और एसडीएम सदर नागेंद्र नाथ यादव ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची के परिजनों से घटना की जानकारी ली और मौके पर मौजूद चिकित्सक से बच्ची के लिए इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा है।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+