पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित सिंह की पुलिस-प्रशासन को चेतावनी, कहा- थाने में घुसकर सिखाएंगे सबक

Balrampur news, बलरामपुर। समाजवादी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह अपने बयानों का लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने बलरामपुर के उतरौला कस्बे में एक राजनीतिक सभा को संबोधित करते हुए पुलिस व प्रशासन को खुली चेतावनी दी। साथ ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने पर थाने में घुसकर थानेदार को सबक सिखाने की बात भी कही।

former minister pandit singh threaten up police

गोंडा लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी हैं पंडित सिंह

समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह गोंडा लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी भी हैं। पंडित सिंह ने बलरामपुर जिले के उतरौला कस्बे में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पुलिस और प्रशासन को मंच से खुली धमकी दी है। पंडित सिंह ने कहा है कि अगर उनके कार्यकताओं का उत्पीड़न किया गया तो थाने में घुसकर पुलिसवालों के साथ जो करना चाहिये करेंगे।

former minister pandit singh threaten up police

पंडित सिंह बोले- पुलिस को बीजेपी नेता भी नहीं बचा पाएंगे

पंडित सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कानून व कानूनी प्रक्रिया को ताक पर रखते हुए कहा कि जिन लोगों को शांति भंग की आंशका में चालान किया गया है। कोई भी कार्यकर्ता अपनी जमानत नहीं कराएगा। अगर किसी कार्यकर्ता पर पुलिस ने उंगली उठाई तो बीजेपी के नेता भी उसे बचा नहीं पाएंगे। बता दें, जनसभा के दौरान पंडित सिंह भाषण के दौरान बार-बार यह कहते रहे कि सपा-बसपा के बीच गठबंधन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह ने विशेष परिस्थितियों के कारण किया है, ताकि फासिस्टवादी ताकतों को हराया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+