बलरामपुर: कथित RSS नेता ने प्रियंका गांधी के खिलाफ FB पर की अभद्र टिप्पणी
Balrampur news, बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में प्रियंका गांधी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में राम सूरत नाम के एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शख्स खुद को आरएसएस का नेता बताता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेसियों की भावनाएं हुईं आहत
शिकायत करने पहुंचे कांग्रेसियों ने कहा कि राम सूरत नाम से एक फेसबुक प्रोफाइल पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी की गई है। यह शख्स खुद आरएसएस का नेता बताता है। कांग्रेसियों ने कहा कि फेसबुक पोस्ट से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इस उन्होंने बलरामपुर की नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

क्या कहती है पुलिस
इस मामले में एसपी अमित कुमार ने बताया कि फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में स्थानीय कांग्रेसी नेताओं द्वारा कोतवाली नगर पर एक लिखित तहरीर प्राप्त हुयी है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट की फोटो कॉपी उपलब्ध कराई गई है। मौजूदा वक्त में जांच कराए जाने पर टिप्पणी संबंधित फेसबुक वॉल पर नहीं मिली है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फोटो कॉपी में दिख रहे समय के अनुसार टिप्पणी की जांच की जाएगी और सत्यता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications