बलरामपुरः बंद कमरे में मानसिक रूप से विक्षिप्त चाचा के साथ मासूम की भी खून से लथपथ मिली लाश
बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम विजय नगर में बीती रात एक कमरे से मासूम भतीजे और उसके चाचा का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी देवरंजन वर्मा सहित पुलिस टीम ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम विजय नगर का है, जहां एक 7 माह के मासूम सहित उसके चाचा संदीप की बंद कमरे से लाश बरामद हुई।

परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देवरंजन वर्मा ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम विजयनगर में संदीप उर्फ सोनू (22 वर्ष) तथा उसका भतीजा आर्यन जिसकी उम्र करीब 7 माह थी, का शव मिलने की सूचना देहात पुलिस को मिली थी। घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण एवं पूछताछ किया गया।
परिजनों द्वारा बताया गया कि संदीप नाम का युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जिसका इलाज चल रहा था। मृतक संदीप मंगलवार की देर शाम अपने भतीजे आर्यन को घुमाने के लिए घर से बाहर ले गया था । काफी देर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए अपने दूसरे मकान पर जाकर देखा जहां पर ताला लगा रहता था उसके कमरे में दोनों की खून से लथपथ लाश पड़ी थी और कमरा अंदर से बंद था । घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लाशों बाहर निकलवाया तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications