बूढ़ा बाघ 'उमरपानी' अलविदा, दो हाथियों के साथ 32 कर्मचारी भी नहीं कर पाए रेस्क्यू, बालाघाट का Video Viral
Old tiger: टाइगर स्टेट के तौर पर शोहरत रखने वाले मध्य प्रदेश में एक और बाघ की मौत हो गई। उम्र के आखिरी पड़ाव से गुजर रहे 'उमरपानी' नाम का बाघ घायल हो गया था। जिसका रेस्क्यू करने का भी प्रयास हुआ।

Old tiger: मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क की कई वर्षों तक शान बढ़ाता रहा नर बाघ 'उमरपानी' अब नजर नहीं आएगा। उम्र के आखिरी पड़ाव से गुजर रहे इस बाघ ने घायल अवस्था में दम तोड़ दिया। पार्क प्रबंधन ने रेस्क्यू के तमाम प्रयास किए लेकिन बाघ नहीं बच सका।
Recommended Video
कान्हा नेशनल पार्क की सीमा से लगे बालाघाट जिले के बैहर कोहका गांव में नाले के नजदीक ग्रामीणों ने इस बाघ को देखा था। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह खबर पार्क प्रबंधन तक पहुंची फिर बाघ का रेस्क्यू करने टीम रवाना।
वीडियो में नजर आए बाघ की पहचान 'टी- 30 उमरपानी' के रूप में हुई। दो हाथियों के साथ 32 कर्मचारियों की टीम जब बाघ का रेस्क्यू करने पहुंची तो पता चला कि यह बाघ घायल अवस्था हैं। कान्हा पार्क के फील्ड डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि बाघ के शरीर में चोट के निशान भी थे।
बाघ की उम्र लगभग 13-14 साल थी लिहाजा उसे डॉट गन से बेहोश करना उचित नहीं पाया। इंतजार किया गया कि वह बाघ नाले से ऊपर की तरफ अपने आप आ जाए, ताकि उसे कैप्चर किया जा सके। वीडियो में यह भी नजर आया कि बाघ ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।
बाद में देर शाम नर बाघ ने अंतिम सांस ली। उसके शव को जब बरामद किया तो उसकी आंख, पेट और पैर में गंभीर चोट के निशान मिले। एसके सिंह का कहना है कि मृत बाघ के शरीर में जिस तरह की चोट है, उस्ससे किसी जानवर के हमले की आशंका हैं।
वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेंगे। वहीं वाइल्ड लाइफ चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल ने बयान दिया कि उमरपानी वृद्धावस्था में था। इस वजह से वह बेहद कमजोर हो गया था। मौत के पहले जिस तरह की उसकी हालत वीडियो में नजर आई है। उससे प्रतीत होता है कि वह भूखा भी रहा और किसी शिकार की तलाश में नाले तक पहुंच गया। फिर उसमें फंस गया।












Click it and Unblock the Notifications