MP में नक्सली दिखे तो 'काट देंगे उनके पांव, पसारने नहीं देंगे', गृहमंत्री नरोत्तम ने बालाघाट में दी चेतावनी

Balaghat news: एमपी के नक्सल प्रभावित जिलों में सरकार ने काफी हद तक नक्सल एक्टिविटी को ध्वस्त किया हैं। फिर भी लुके-छिपे ढंग से और पड़ोसी राज्यों से घुसपैठ करने ऐसे तत्वों के खिलाफ बिग प्लान तैयार हो रहा हैं। बालाघाट पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नक्सली उन्मूलन अभियान की समीक्षा भी की।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दो टूक कहा कि राज्य की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदेश शांति का टापू है और उसे ऐसा ही बनाए रखने का सरकार का संकल्प हैं। चाहे कोई कितना भी खूंखार नक्सली क्यों न हो, यदि प्रदेश की सीमा में नजर आया तो उनके पैर पसारने की बजाय पैर काट देंगे।

गृहमंत्री ने कहा कि बीते साल भर में नक्सली उन्मूलन के अंतर्गत कड़े एक्शन लिए गए हैं। जब कभी बालाघाट, मंडला, सिवनी के जंगलों में नक्सलियों की आहट हुई, उनको प्रदेश की फोर्स ने खदेड़ने का काम किया हैं। उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। साल भर में आधा दर्जन इनामी नक्सलियों को मार गिराया गया। जो बड़े नेटवर्क के साथ एमपी की जमीन को लाल करने का सपना देख रहे थे।

Naxalites-will-now-cut-off-their-feet-balaghat

कई बड़ी कार्रवाई के बाद अब थोड़ी बहुत हरकत करने वाले नक्सलियों पर भी नजर हैं। उन्हें भी करारा जबाव दिया जाएगा। ऐसे लोगों को फाइनेंस करने वाले गिरोह का भी पता लगाया जा रहा हैं। हॉक फोर्स के जवान मुस्तैद हैं। मिश्रा ने समीक्षा बैठक ने बालाघाट जोन में सभी संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

गृह मंत्री ने जिले में हॉक फोर्स के जवानों की तारीफ भी की। चिन्हित क्षेत्रों के लिए केन्द्र से भी पूरा बल मिलने का दावा किया। सीआईएसएफ की बटालियन भी नक्सली उन्मूलन की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। सरकार का लक्ष्य नक्सलियों को पूरी तरह से जड़ से उखाड़ फेंकना हैं। इसके लिए जरुरी सभी संसाधनों की भी पूर्ति की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+