Balaghat News: बालाघाट में नक्सलियों और हॉकफोर्स के बीच मुठभेड़, जंगल में खौफनाक काम कर रहे थे माओवादी

Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी आमद दर्ज कराई है। बालाघाट के देवरबेली चौकी क्षेत्र के आसपास के जंगल में सर्चिंग एवं एरिया-डॉमीनेशन के दौरान हॉकफोर्स की एक पार्टी और एक नक्सल समूह के बीच एक्सचेंज ऑफ फायर हुआ। जंगल घना होने के कारण नक्सली वहां से निकल भागने में सफल हो गए।

जानकारी अनुसार रविवार की शाम देवरबेली चौकी के मलकुंआ और राशिमेटा के जंगल में हॉकफोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच एक्सचेंज ऑफ फायर हुआ। इसमें हॉकफोर्स की ओर से 10 से 12 राउंड फायर होने की खबर मिल रही है।

Balaghat Hawk Force Naxalites encounter,

मुठभेड़ के बाद जंगल में तलाशी ली गई। जहां से बड़ी संख्या में नक्सलियों के दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल जंगल में हॉक फोर्स के जवानों का सर्चिंग अभियान जारी है।

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के अनुसार सर्चिंग कर रही हॉकफोर्स की टीम पर मलाजखंड दलम के नक्सलियों ने फायरिंग की। इस मुठभेड़ में नक्सली दल में लगभग 10 से 12 नक्सली थे। जिन्होंने पहले सुरक्षाबलों को आहत करने के लिए फायर किया। जिसका जवाब हॉकफोर्स ने दिया। इसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+