बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने BJP के पूर्व मंत्री को सुनाई खरी-खोटी, कथा में धक्का लगने पर हुआ था विवाद
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुजरात में अपनी कथा के दौरान एमपी के एक पूर्व मंत्री को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

Dhirendra Shastri News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से चर्चाओं में है। दरअसल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एमपी के पूर्व मंत्री का बिना नाम लिए खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने गुजरात में कथा के दौरान मंच से कहा कि इस धरती पर करोड़ों लोग रहते हैं। तुम उनमें से एक ही हो। यही तुम्हारी औकात है। शास्त्री ने बताया कि बालाघाट में कथा के दौरान एक नेता जी को धक्का लग गया था। जिसके बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि हम उनका नाम नहीं बताएंगे, वरना उनकी बेज्जती हो जाएगी।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के परसवाड़ा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन हुआ था। जिसमें बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री और मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन भी उनकी कथा सुनने के लिए पहुंचे हुए थे। मंच पर जाने के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के गार्ड से उनकी कथित धक्का-मुक्की हुई थी। जिसके बाद गौरीशंकर बिसेन की बेटी ने धीरेंद्र शास्त्री के गार्ड पर अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। हालांकि बाद में गौरीशंकर बिसेन ने ऐसा कोई घटनाक्रम होने से इंकार कर दिया था।
गुजरात में कथा के दौरान वीरेंद्र शास्त्री ने बताया पूरा किस्सा
गुजरात में कथा के दौरान नरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम लोग भवन में डूबे रहते हैं कि हमें बैठने की जगह नहीं मिली, हमें कथा में पूछा नहीं गया, हमारा नाम नहीं बोला गया, हमें बुलाया नहीं गया, हमारी बेज्जती कर दी। एक बार एक मंत्री जी हमारी कथा में आए। हमारे यहां धक्का-मुक्की फ्री है। बागेश्वर धाम पर धूल, धुआं, धक्का फ्री है। मंत्री जी को भी धक्का लगा। अब कथा में धक्का लगता है।
हम जब अंदर बैठे चाय पी रहे थे तो मंत्री जी नाराज होकर बोले बताओ गुरु जी आप के सेवादारों ने हम को धक्का दे दिया। हमको जानते नहीं हम कौन हैं? हम 7 बार के विधायक है। आज तक हारे नहीं। हमने चाय पीते-पीते कहा कि बड़ी गलती हो गई, आप को धक्का दे दिया। पब्लिक को धक्का दे देंगे तो चलेगा, आपको धक्का नहीं लगना चाहिए था। जनता को धक्का लगना चाहिए पर नेताओं को नहीं लगना चाहिए। उन्हें लगा ये हमारी महिमा गा रहे हैं, तो वे बैठ गए।
हमने कहा कि सुनिए नेताजी ब्रह्मांड में एक पृथ्वी है। 195 देश है उनमें से 8 अरब 20 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या रहती है। इनमें से एक देश भारत है, जहां पर भी एक अरब 40 करोड लोग रहते हैं। उनमें से मध्य प्रदेश में भी 10 करोड़ से ज्यादा आबादी रहती है। उनमें से तुम एक हो। यह तुम्हारी औकात, बस इतनी सी औकात है इंसान की।
पूरा मामला विस्तार से जानें
बालाघाट के परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भादूकोटा में 23 से 24 मई को पंडित धीरेन शास्त्री की दो दिवसीय वनवासी राम कथा का आयोजन किया गया था 24 मई को पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन और उनकी बेटी मौसम कथा सुनने गई हुई थी। कथा के बाद जब दिव्य दरबार का आयोजन किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान मंच पर जा रहे बिसेन को शास्त्री के गार्ड ने रोका और धक्का दे दिया। एतराज जताने पर बदसलूकी भी की।
पिता से अभद्रता पर मौसम बिसेन भड़क गई। उन्होंने गार्ड के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पंडाल में खूब खरी-खोटी सुनाई। पंडाल के पीछे कुछ देर धीरेंद्र शास्त्री से चर्चा करने के बाद मौसम अपने पिता गौरीशंकर बिसेन को लेकर मौके से चली गई थी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक 24 मई को रात करीब 9:30 बजे गौरीशंकर बिसेन मंच पर जा रहे थे लेकिन शास्त्री के सुरक्षा गार्ड ने उनको रोकते हुए धक्का दे दिया। इसके बाद हंगामा होने लगा।
पूर्व मंत्री ने कहा था कुछ गलत नहीं हुआ
इस विवाद के दो दिन बाद गौरीशंकर बिसेन ने कहा था कि उनके साथ कुछ गलत नहीं हुआ। उन्होंने कहा था ऐसा भ्रामक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है कि मुझे बागेश्वर धाम सरकार के मंच पर जाने से रोका गया, यह सही नहीं है शास्त्री जी दिव्य दरबार में श्रद्धालु भक्तों को प्रेरणा दे रहे थे, ऐसे समय पर किसी का भी प्रवेश वर्जित रहता है। यह जानकारी मिलने पर मैं स्वयं रुक गया था।












Click it and Unblock the Notifications