Bageshwar dham धीरेंद्र शास्त्री की कथा में बालाघाट कलेक्टर का फरमान, दातून-शौचालय का इंतजाम करेंगे अधिकारी
मध्य प्रदेश के बालाघाट में होने वाली बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'वनवासी रामकथा' पर नया विवाद खड़ा हो गया हैं। इसकी वजह यहां के कलेक्टर द्वारा अधीनस्थों को सौंपी गई जिम्मेदारियां हैं।

Bageshwar dham Dhirendra Shastr: अपनी कथा और उसके कई प्रसंगों की बीच बयानबाजी को लेकर चर्चित बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बालाघाट में कथा होने वाली है। २३ और 24 मई को होने वाले इस आयोजन को लेकर अफसरों ड्यूटी वाला कलेक्टर का फरमान चर्चा का विषय बन गया हैं।
बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के ऑफिशियल आदेश में जिले के अलग-अलग विभाग के अफसर-कर्मचारियों की कथा के दौरान जिम्मेदारियां सौंपी गई है। सख्त हिदायत के साथ जारी फरमान में भक्तों के लिए दातून का इंतजाम करने का भी जिम्मा दिया गया है। जरा सी चूक हुई तो उस अफसर की खैर नहीं।

कलेक्टर साहब का यह फरमान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो हड़कंप मच गया। रिटायर्ड IAS अजय गंगवार इस मसले पर खूब खरी-खोटी टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि- 'यह कलेक्टर नौकरी किस की कर रहा है? क्या नौकरी लायक है? शर्मनाक हरकत है'।

गंगवार ने आयोजन को निजी बताते हुए आगे लिखा कि 'What a hell.यह भारत सरकार का सिविल सर्वेंट नही है बल्कि यह बागेश्वर सरकार का कारिंदा है'। इस पर एक यूजर ने रिएक्ट किया कि 'जिस प्रदेश में कलेक्टर भगवा झंडा लेकर सड़क पर नाच चुके हों...जिस प्रदेश में कलेक्टर खड़ाऊं सिर पर रख कर शोभा यात्रा में चल चुके हों वहां इस आदेश पर किम आश्चर्यम.. '।

इतना ही नहीं, डिप्टी कलेक्टर-एसडीएम रैंक के अफसरों को साफ़ सफाई और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं। बाकी भक्तों के लिए खान-पान से लेकर अन्य तरह के इंतजाम भी आदेश में शामिल है। अधिकारिक तौर पर इसी प्रदेश में खुले में शौच करने वालों निगरानी रखने शिक्षकों को भी आदेश जारी हो चुका है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री बालाघाट के परसवाड़ा भादूकोटा में वनवासी राम कथा करेंगे। लेकिन प्रशासनिक इन व्यवस्थाओं के बीच एक बार फिर पंडितजी को लेकर नई बहस शुरू हो गई हैं। पहले से ही वह अपने कई बयानों को लेकर घिरे रहे। बिहार पटना में होने वाले आयोजन को लेकर भी घमासान मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications