Wolf Attack In Bahraich: बहराइच में भेड़िये का खौफ बरकरार, सो रहे बच्चे पर किया हमला, ऐसे बची जान
Bahraich News: प्रशासन की लाख पहल के बाद भी बहराइच में भेड़िए का खौफ अभी भी बना हुआ है। शनिवार रात भेड़िए ने सात साल के बच्चे और एक बुजुर्ग पर हमला बोल दिया। किसी तरह दोनों की जान बच गई। वन विभाग ने घेराबंदी कर भेड़िया को पकड़ना चाहा पर वह भाग निकला। अब तक चार भेड़िए पकड़े जा चुके हैं जबकि दो की तलाश चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, हरदी थाना के बस्ती गड़रिया के मजरा जंगल पुरवा में शनिवार की रात भेड़िए ने अचानक धावा बोल दिया और मां के साथ लेटे पारस(07) पर हमला किया। भेड़िया ने बालक को गले से दबोच कर भागने का प्रयास किया। लेकिन उसकी चींख सुन परिजन जाग गए। परिजनों का शोर सुन भेड़िया खेतों में भाग गया।
Recommended Video

पुलिस व वन टीम ने बालक को सीएचसी महसी पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई है। लोग रात भर जग रहे हैं। भेड़ियों को पकड़ने के लिए पीएसी के 200 जवान, राजस्व विभाग की 32 व वन विभाग की 25 टीमें लगाई गई हैं।
Bahraich: रात में खुल गई पति की आंख और पास में रखा था 'बंका', शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या
शनिवार को भी टीमें गन्ने के खेत व नदी के कछार में भेड़िए को तलाशती रहीं लेकिन पता नहीं चला। महसी तहसील के हरदी व खैरीघाट थाना क्षेत्रों के लगभग 50 गांव भेड़ियों से प्रभावित हैं।












Click it and Unblock the Notifications