बहराइच: ट्रक का टायर फटने से इनोवा कार से टकराया, 6 बारातियों की हुई दर्दनाक मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इनोवा में सवार बाराती शादी में शामिल होने के लिए नानपारा जा रहे थे। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के मुलीमपुर के पास सामने से आती अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक से इनोवा की टक्कर हो गई।

Many people died in road accident in Bahraich

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोतवाली नानपारा अंतर्गत गांधी पार्क मोहल्ला निवासी अनिल सोनी की पुत्री का विवाह बुधवार को था। शादी रुपईडीहा रोड स्थित बंधन गेस्ट हाउस में होनी थी। बरात बुधवार शाम शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा से नानपारा के लिए रवाना हुई। इनोवा कार में चालक समेत 9 लोग सवार थे। रात 10 बजे इनोवा सवार बराती नानपारा-बहराइच मार्ग पर कोतवाली नानपारा के धनौली गांव के निकट पहुंचे। इसी दौरान बहराइच की ओर से जा रहे ट्रक का टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही इनोवा से टकरा गया।

टक्कर इतना जबरदस्त था कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही कोतवाली नानपारा के कोतवाल और पुलिस फोर्स मौके पहुंचे गई। नानपारा पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी नौ लोगों को मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। उधर मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

दुर्घटना में इन लोगों की हुई मौत
इनोवा कार में सवार रामबाबू, सुरेश, आशीष, वीरेंद्र, धर्मेंद्र और अरमान की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य संजय, अजय और निरंकार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+