बहराइच: पुलिस कस्टडी में अवैध शराब के कारोबारी की मौत, SI समेत दो सिपाही निलंबित
Bahraich News, बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में अवैध शराब के आरोप में पकड़ कर लाए गए एक व्यक्ति की रविवार सुबह मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, मृतक की पत्नी ने एसआई समेत दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाये है। जिसके बाद एसपी ने एसआई समेत दोनों सिपाहियों को निलंबितक कर दिया। एसपी की मानें तो मामले की जांच की जा रही है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के परवानी गौढ़ी निवासी खेलावन (45) को पुलिस अवैध शराब के कारोबार के आरोप में शनिवार की रात गिरफ्तार कर मोतीपुर थाना लाई थी। मृतक की पत्नी शकुन्तला का आरोप है कि चौकी इंचार्ज व सिपाहियों ने पति को छोडने के एवज में दस हजार रूपये की मांग की। देर शाम किसी तरह तीन हजार रूपये की व्यवस्था कर वह पुन: चौकी गई और पुलिसकर्मियों को पैसे दिए। लेकिन पूरे पैसे न मिलने के कारण खेलवान को लॉकअप में बंद कर दिया गया। रविवार सुबह खेलावन की तबीयत खराब होने की बात कहकर पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई। जहां डॉक्टरों ने खेलावन को मृत घोषित कर दिया।
एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने के दिये निर्देश गए है। बताया कि मामले की जांच एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह को दी गई है। उनसे 12 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएंगी। फिलहाल एसआई समेत दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications