मॉर्निंग वॉक के लिए गए किशोर से हेड कॉन्स्टेबल ने की अश्लील हरकत, सस्पेंड

Bahraich news, बहराइच। यूपी के बहराइच में पुलिस की करतूत एक बार फिर सामने आई है। हुआ ये कि मॉर्निंग वॉक पर गए किशोर से सिपाही ने अश्लीलता की। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मामला बढ़ता देख एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया। जांच एसपी सिटी को सौंपी है।

head constable suspended after harassing adolescent

देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोर गुरुवार को मॉर्निंग वॉक करने पुलिस लाइन मैदान में गया था। बताया जाता है कि मैदान में टहलते समय ही किशोर से हेड कॉस्टेबल रमाकांत की मुलाकात हुई। बातों-बातों में बहला-फुसलाकर सिपाही अपने साथ किशोर को अपने कमरे पर लेकर चला गया। वहां पर वह किशोर से अश्लील हरकतें करने लगा। किसी तरह इस बात की भनक किशोर के परिजनों को लगी। वह सीधे सिपाही के कमरे पर पहुंचे। जहां पर परिजनों को देख किशोर तुरंत फफक पड़ा।

head constable suspended after harassing adolescent

इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा की सूचना पर देहात कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह परिजनों को शांत कराया। परिजनों द्वारा प्रकरण की जानकारी एसपी को दी गई। एसपी ने तत्काल सिपाही को निलंबित कर दिया। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सिपाही द्वारा बच्चे से अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया। तत्काल आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+