ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बहराइच, दबंगों ने चार युवकों को मारी गोली
Bahraich

चार युवकों को लगी गोली
दरअसल मामला दरगाह थाना क्षेत्र के कैलाश होटल के पास का है। यहां पर बंजारनपुरवा निवासी अनीस, महफूज, नवी व साबिर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान लगभग आधा दर्जन दबंग पहुंचकर इन चारों युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। गोलियां लगने से चारों युवक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

पीड़ित के परिजन ने एसपी को घेरा
घटना की सूचना मिलते ही एसपी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित के परिजन एसपी को घेर लिए। पीड़िता की मां एसपी के सामने हाथ जोड़कर कहा कि मां मेरा बेटा सऊदी से आया था और वो पैसे लेकर किसी को देने के लिए घर से निकला था। तभी राश्ते उसे गोली मारी गई है। एसपी ने न्याय का भरोसा दिलाते हुए रोते हुए परिजनों को शांत कराया।

घायलों को लखनऊ रेफर
एसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि घायल लोगों का गोली चलाने वाले लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर वह लोग धमकी दिए और वापस लौट के आकर घटना को अंजाम दिया। परिजनों से बातचीत की गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।
ये












Click it and Unblock the Notifications