कब्र में दफनाया था शव, सुबह वहां जो दिखा उसने उड़ा दिए परिजनों के होश
Noida news, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ऊंचा अमीरपुर गांव में एक वृद्ध महिला का शव कब्र से बाहर मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर फिर से सम्मान के साथ शव को कब्र में दफन कराया। इस मामले में पुलिस ने तहरी के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चर्चा है कि गांव का माहौल खराब करने की नीयत से असमाजिक तत्वों ने यह घिनौना काम किया।

बीमारी की वजह से हुई थी महिला की मौत
जानकारी के अनुसार, ऊंचा अमीरपुर गांव की रहने वाली रहीसन की सोमवार को मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद परिजनों ने रहीसन के शव को रीति रिवाज के साथ कब्र में दफना दिया था। रहीसन की मौत बीमारी के चलते हुई थी। मंगलवार को गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब रहीसन का शव कब्र से बाहर पड़ा मिला। मंगलवार सुबह जब कुछ गांव वाले कब्रिस्तान के पास से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर कब्र से बाहर पड़े शव पर गई। ग्रामीणों ने इसे लेकर हंगामा किया।

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
सूचना मिलने पर थाना जारचा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे गांववालों को शांत किया। एसपी ग्रेटर नोएडा का कहना है जारचा थाना के अंतर्गत उच्चा हमीरपुर गांव में एक 70 वर्षीय महिला का शव कब्र से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाद में पुलिस ने अपनी देखरेख में वृद्ध महिला का शव को ससम्मान दफन कराया। सीओ ग्रेटर नोएडा एके श्रीवास्तव का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications