मोबाइल से चीनी ऐप डिलीट कराने के लिए भाजपा विधायक का अभियान, दे रही हैं ये तोहफा
बहराइच। भारत और चीन की आपसी तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के 59 ऐप बैन कर दिए है। चीनी ऐप के भारत में बैन होने के बाद बहराइच की भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने मोबाइल फोन से इन्हें डिलीट कराने का अभियान भी शुरू कर दिया है। दरअसल, मोबाइल फोन से चीन निर्मित प्रत्येक ऐप डिलीट कराने पर अनुपमा जायसवाल गिरफ्ट दे रही है। जी हां, इसके लिए उन्होंने एक अभियान भी चलाया है।

केंद्र सरकार द्वार चीन निर्मित 59 मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगाने पर बहराइच से भाजपा विधायक और पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बहराइच जिले में आम लोगों के मोबाइल फोन से चीनी ऐप डिलीट कराने के लिए उन्होंने एक अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत आम लोगों को प्रोत्साहित करने और मोबाइल फोन से प्रत्येक चीनी ऐप डिलीट करने पर एक फेस मास्क दिया जा रहा है।
पूर्व मंत्री ने पार्टी के महिला मोर्चे के साथ यह अभियान चलाया है। मोर्चे की नगर अध्यक्ष एकता जायसवाल ने बताया कि सदर विधायक अनुपमा के नेतृत्व में 4-5 महिला कार्यकर्ताओ की टोलियां बुधवार दोपहर से ही शहर के मुख्य बाजारों में जाकर लोगों को अपने मोबाइल से चीनी एप्लीकेशन डिलीट करने की सलाह दे रही हैं। लोगों को चीनी एप डिलीट करने के बदले मुफ्त में फेस मास्क दिए जा रहे हैं।
एकता ने बताया कि पूर्व मंत्री के साथ हमारी टीम में स्मार्ट फोन के विशेषज्ञ लड़के-लड़कियां भी साथ होते हैं। उनकी मदद से हम लोगों का समय बरबाद किए बिना शीघ्रता से ऐप डिलीट कर रहे हैं। बुधवार को 100 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन से चीन निर्मित एप डिलीट कराए गए हैं।
-
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Iran America War: शशि थरूर की अध्यक्षता में संसदीय समिति की बैठक, किन-किन मुद्दों पर चर्चा -
VIDEO: राज्यसभा में PM मोदी ने की खरगे और पवार की तारीफ, अठावले पर किया ऐसा कमेंट कि गूंज उठा सदन -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications