Bahraich: सुहागरात के अगले दिन कमरे में मिली थी दूल्हा-दुल्हन की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई यह वजह
Bahraich News: 31 मई को बहराइच जिले में सुहागरात के बेड पर दूल्हा-दुल्हन की लाश मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई है।

Bahraich News: खबर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से है। यहां सुहागरात की सुबह सजाए गए बेड पर दूल्हा और दुल्हन दोनों मृत मिले थे। दोनों के शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया था। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज था। वहीं, अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के मौत की जो वजह बताई गई है वो काफी चौंकाने वाली है। दरअसल, सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दूल्हे और दुल्हन की मौत हार्टअटैक से होना बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की मौत एक साथ हार्टअटैक से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह पूरा मामला बहराइच जनपद के कैसरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोड़हिया गांव का है। गांव निवासी सुंदरलाल के बेटे प्रताप की शादी गोड़हिया नंबर दो गुल्लनपुरवा की रहने वाली पुष्पा के साथ 30 मई को धूमधाम से शादी संपन्न हुई थी। उसके बाद 31 मई को अपने घर से विदा होकर दुल्हन ससुराल आई।
ससुराल पहुंचने के बाद ससुराल के लोगों द्वारा रस्मो रिवाज पूरे किए गए। शाम होने के बाद दूल्हे की बहनें और रिश्तेदार दुल्हन को सुहागरात वाले कमरे में पहुंचाएं। दूल्हा-दुल्हन को कमरे में छोड़कर परिवार के लोग सोने के लिए चले गए। अगले दिन सुबह होने के बाद सुहागरात के कमरे का दरवाजा नहीं खुला।
परिवार के लोग दरवाजा खटखटाया उसके बाद संकोच वश वहां से हट गए। फिर कुछ देर बाद जब दूल्हा-दुल्हन ने दरवाजा नहीं खोले तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने जोर जोर से दरवाजा खटखटाया। लेकिन, दरवाजा पीटने के बाद भी अंदर से कोई हलचल सुनाई नहीं दी।
Recommended Video

इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़कर परिवार के लोग जब अंदर पहुंचे तो बेड पर दूल्हा-दुल्हन मृत अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें इस हाल में देखकर चीख-पुकार मच गई। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई और इसमें दोनों की हार्ट अटैक से होना पाया गया है। इस मामले में किसी के भी परिजन ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications