बागपत: खुलेआम असलहों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार
बागपत। यूपी के बागपत में खुलेआम असलहों से प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ है। फायरिंग करते हुए युवकों के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बागपत का है वीडियो
वीडियो थाना बिनोली क्षेत्र के सिरसली गांव का बताया जा रहा है। रोबिन तोमर नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो अपलोड किया गया है। इसमे पंजाबी गाने के साथ वीडियो को एडिट किया गया है, एक के बाद एक करके युवक खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं।
गिरफ्तार कर जेल भेजा गया युवक
वीडियो सामने आने पर अब पुलिस ने रोबिन नाम के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही जिन लोगों के हथियारों का प्रदर्शन किया गया है, उन लाइसेंस धारियों पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही सभी लाइसेंसधारी को हिदायत दी गई है कि अगर कोई ऐसे अवैध प्रदर्शन करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications