बागपत: गिड़गिड़ाती रही युवती, शोहदों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, थाने पहुंचा मामला
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में सोशल मीडिया पर एक युवती का कथित वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गन्ने के खेत में बनाया गया है। पीड़िता युवकों के सामने गिड़गिड़ाती हुई नजर आ रही है। बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीओ बड़ौत की मानें तो पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वीडियो की जांच कर आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, कथित वीडियो बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। गन्ने के खेत में कुछ युवक एक युवती का वीडियो बना रहे है। वीडियो में आरोपित युवती को धमका भी रहे है। इतना ही नहीं उसके साथ छेड़छाड़ भी कर रहे है। वायरल वीडियो में पीड़िता आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो गन्ने के खेत में बनाया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवती ने अब थाने में तहरीर दी है।
सीओ आर.के कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बड़ौत पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही वीडियो को जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है, जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications