हरियाणा की जेल से यूपी के बागपत पहुंचा राम रहीम, सवा 2 मिनट के वीडियो में क्या-कुछ बोला?
gurmeet ram rahim singh news: बलात्कार एवं हत्या की वारदातों का दोषी राम रहीम एक बार फिर जेल से छूट गया। जेल प्रबंधन से कल उसे 40 दिनों की पैरोल मिली। जहां से राम रहीम को यूपी के बागपत स्थित उसके आश्रम ले जाया गया। आज यानी कि शनिवार की सुबह वह बागपत आश्रम पहुंचा। बागपत में उसने अपने फॉलोअर्स के लिए 2 मिनट 15 सेकेंड का वीडियो संदेश जारी किया।

राम रहीम हरियाणा से उत्तर प्रदेश आया
राम रहीम ने इशारों-इशारों में फॉलोअर्स को चुनावी संदेश दिया। राम रहीम ने कहा- "जैसा आपको बोला था, वो मानते रहना। जैसे भी आपको जिम्मेदार लोग बताएंगे, वैसा ही करना। मनमर्जी नहीं करनी है।" इसी तरह की उसने कई बातें बोलीं।
वह वीडियो में कहते दिख रहा है कि, अब हम आश्रम में आ पहुंचे हैं। मालिक सबको खुशियां दें। पहले की तरह जैसे आपको बोला था, मानते रहना। मनमर्जियां नहीं करनी। जिम्मेदार लोगों की बात माननी है। हमें अपने बच्चों पर बहुत गर्व है। परम पिता परमात्मा आपको बहुत खुशियां दें। हमें पता है कि आपने हमारी बात माननी है।"

अब जेल से बाहर मनाएगा दीवाली
जेल से 40 दिन बाहर रहने का मतलब है कि, इस बार राम रहीम जेल से बाहर रहकर ही पहली बार दीवाली मनाएगा। उसे वर्ष 2017 में गिरफ्तार किया गया था। जब सजा हुई तो उसे रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया। तब से अब तक अर्जी लगाकर वह कई दफा जेल से बाहर आ चुका है। पिछली बार वह पंजाब चुनाव से पहले जेल से बाहर आया था। वहीं, अब उसे 40 दिनों की पैरोल दिए जाने का फैसला आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले लिया गया है। आदमपुर में 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं।
Recommended Video

पहले ही 50 दिनों की पेरोल ले चुका था
कानून के जानकारों के मुताबिक, राम रहीम को एक साल में 90 दिन की छुट्टी मिल सकती है। अब तक वह 50 दिनों की पेरोल ले चुका है। अब केवल 40 दिन की पैरोल शेष थी, जो कि अब उसकी पूरी हो जाएगी। उसे कल हरियाणा सरकार ने आदमपुर उप चुनाव और पंचायती चुनावों से ठीक पहले पेरोल दी। आज सुबह जब वह हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला तो उसे लेने के लिए उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और डेरा प्रमुख का अंगरक्षक प्रीतम सिंह आए।

हनीप्रीत के साथ तय किया रास्ता!
आज हनीप्रीत के साथ राम रहीम दो गाड़ियों में सवार होकर यूपी के बागपत पहुंचा। वह करीब नौ बजे आश्रम में पहुंचा। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह राजस्थान में गुरुसर मोडिया में भी जा सकता है। वहीं, एक खबर यह भी थी कि राम रहीम सिरसा जाना चाहता है, लेकिन सरकार ने उसे उसकी इजाजत नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications