Baghpat triple murder: पूरे परिवार का गला दबाकर गांव में घूमा कातिल बेटा, बोला: अंतिम संस्कार कर देना
बागपत से एक तिहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने है। एक सनकी बेटे ने अपने पिता समेत 3 लोगों की गाला दबाकर हत्या कर दी। मामला जमीने रंजिश का बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे एक कलयुगी बेटे ने अपने ही परिवार के 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं बल्कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा गांव में घूम -घूम कर सबको बता रहा था कि मैंने उन्हें मौत की नींद सुला दिया है, उनका अंतिम संस्कार कर देना। हत्या के पीछे जमीनी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

परिवार के 3 की निर्मम हत्या
दरअसल पूरा मामला थाना छपरौली क्षेत्र के शबगा गांव का है। जहां अंजल नाम के युवक ने अपने ही पिता ऋषिपाल, चाचा शशिपाल और बुआ बीरमति की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्यारा हत्या के बाद गांव में परिवार के लोगों को गांव में घूम -घूम यह कहता रहा कि मैंने तीनों की हत्या कर दी है। आप जाकर उनका अंतिम संस्कार कर दो। वही तीन लोगों की मौत के बाद गांव में भी मातम पसरा है।

Recommended Video

अला अधिकारी मौके पर
बता दें कि इसकी सूचना जब पुलिस को दी गई, तो पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस टीम के साथ अला अधिकारी भी पहुंच गए। जिसके बाद तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। एसपी बागपत के मुताबिक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications