Baghpat: कार के अंदर दम घुटने से चार बच्चों की हुई मौत, खेल-खेल में फंस गए थे
Baghpat: कार के अंदर दम घुटने से चार बच्चों की हुई मौत, खेल-खेल में फंस गए थे
Baghpat, May 08: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आईं हैं। यहां सिंगौली तगा गांव में खेल रहे पांच बच्चे कार के अंदर लॉक हो गए। जिससे उनका दम घुट गया और चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को समय रहते कार का शीशा तोड़कर सकुशल बचा लिया गया। चार बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
Recommended Video

ये मामला बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिंगौली तगा गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैप्पी की गाड़ी उसके घेर में खड़ी थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे पड़ोस में रहने वाले बच्चे नियति (8), वन्दना (4) पुत्री संदीप, अक्षय (4), कृष्णा (7) पुत्र विकास व शिवांश(8) पुत्र प्रशांत वहीं घेर में खेल रहे थे। खेलते-खेलते सभी बच्चे गाड़ी में घुस गए और खेलने लगे, तभी अचानक गाड़ी ऑटो लॉक हो गई। बच्चों ने बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन, निकल नहीं सके। बता दें कि गाड़ी के चारों खिड़की बंद थीं, जिसके कारण कुछ ही देर में बच्चों का दम घुटने लगा।
करीब दो घंटे बाद बच्चों को तलाशते हुए परिजन पहुंचे तो बच्चों की हालत देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद हैप्पी को बुलाकर गाड़ी खुलवाई तो संदीप की आठ वर्ष की बेटी दीपा व छह वर्ष की बेटी वंदना के साथ विकास के आठ वर्ष के बेटे अक्षय और चार वर्षीय कृष्णा की मौत हो चुकी थी। प्रशांत के आठ साल के बेटे शिवांक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक छा गया। तो वहीं, एसपी अभिषेक सिंह के अनुसार बच्चों की मौत के मामले में जांच की जा रही है, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications